Monday, February 6, 2017

C - Input / Output Function







C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में  यूजर द्वारा दिए गए Input/Output को कंप्यूटर द्वारा पड़ने के लिए व स्क्रीन पर प्रदर्शित करने के लिए कई सारे बिल्ट - इन फंक्शन उपलब्ध हैं।जिसमे से कुछ मुख्य  फंक्शन  निम्न है -
  1. scanf() and printf()
  2. getchar() and putchar()
  3. gets() and puts() 



scanf() and printf() functions

scanf()
scanf() फंक्शन का उपयोग यूजर द्वारा एंटर की गयी वैल्यू को कंप्यूटर द्वारा रीड करने या कंप्यूटर में स्टोर करने के लिए उपयोग किया जाता है 
printf()
printf () फंक्शन का उपयोग वह वैल्यू को स्क्रीन पर प्रिंट  करने के लिए किया जाता है जो scanf() फंक्शन  input  फंक्शन द्वारा  द्वारा रीड या input   की गयी है।   
#include
#include
void main()
{
 int i;
 printf("Enter a value");
 scanf("%d",&i);
 printf( "\nYou entered: %d",i);
 getch();
}
जब आप  ऊपर दिए गए कोड को compile  करेंगे , तो यह  सबसे पहले आपको वैल्यू प्राप्त करने के लिए एक मैसेज प्रदर्शित करेगा। जब आप कोई भी वैल्यू enter  करते है तो यह वह वैल्यू को एक वेरिएबल में scanf() फंक्शन का उसे करके स्टोर कर लेता है एवं  वही वैल्यू को printf() फंक्शन का उपयोग कर  स्क्रीन पर print कर देता है। 

getchar() & putchar() functions

getchar()
सभी input/output आपरेशन में  सबसे सरल है की स्टैण्डर्ड इनपुट ( अधिकांशता की-बोर्ड) से एक अक्षर को पड़ा जाए तथा इसे स्टैण्डर्ड आउटपुट इकाई  ( अधिकांशता स्क्रीन ) पर लिखा जाए।  एक अक्षर को पड़ने का कार्य getchar() फंक्शन के उपयोग के द्वारा किया जाता है। इसका  सिंटेक्स निम्न है - 

int getchar(void);

यहाँ फंक्शन  स्टैण्डर्ड इनपु ट  से अगले अक्षर को भेजता है।  यहाँ इसके आर्गुमेंट के रूप में स्टैंडर्ड इनपुट के साथ  getc() के सामान ही है। 

पैरामीटर - कोई नहीं। 
रिटर्न  वैल्यू - पढ़ा गया अक्षर एक पूर्णाक मान के रूप में  दिया जाता है। 

putchar()
getchar() के सामान , मॉनिटर पर एक समय में एक अक्षर लिखने के लिए putchar() फंक्शन एक समानांतर फंक्शन है। 
 सिंटेक्स निम्न है -
int putchar(int character);
यह फंक्शन स्टैंडर्ड आउटपुट में अगले स्थान पर एक अक्षर लिखता है तथा आंतरिक फाइल सांकेतक (file pointer) को अगले स्थान पर बढ़ाता है।  यहाँ putc() के  ही है। 

पैरामीटर - 
            character - लिखा जाने वाला अक्षर 
रिटर्न वैल्यू - 
            यदि कोई भी गलती नहीं है तो  रिटर्न वैल्यू में वह अक्षर प्रदान करता है जो लिखा जाना है। 

प्रोग्राम - getchar() व  putchar() फंक्शन को प्रदर्शित करने के लिए। 

#include 
#include 
void main( )
{
 int c;
 printf("Enter a character");
 c=getchar();
 putchar(c);
 getch();
};
उपरोक्य प्रोग्राम को रन करने पर यह कोई भी एक वैल्यू एंटर करने के लिए स्क्रीन पर  मैसेज प्रदर्शित करता है , यूजर द्वारा वैल्यू एंटर कर देने पर यह उसी वैल्यू को स्क्रीन पर प्रिंट कर देगा। 

gets() & puts() functions

gets()
gets () फंक्शन स्टैण्डर्ड इनपुट इकाई (की - बोर्ड) से डाटा पड़ता है , जब तक एक नयी  पंक्ति नहीं पड़ी जाती या फाइल के अंत की स्थिति नहीं आ जाती। 

इसका सिंटेक्स निम्न है  -

char* gets(char* variable);
यह स्टैण्डर्ड इनपुट से अक्षरों को पढता है तथा उन्हें वेरिएबल में तब तक पड़ता है जब तक की एक नयी पंक्ति के अक्षर (/0 )
तक नही पंहुच जाता।  यंहा पर यहाँ बिशेष कैरैक्टर "/0 " नल  कैरेक्टर  कहा जाता है। नाल कैरेक्टर किसी भी स्ट्रिंग के अंत का संकेत देने के लिए कम्पाइलर द्वारा स्ट्रिंग के अंत में स्वता ही जोड़ दिया जाता है। 

पैरामीटर - 
              str - यह एक array  का पॉइंटर वेरिएबल है  है जहा read  की गयी स्ट्रिंग को संगृहीत किया जाता है। इस पॉइंटर वेरिएबल का नाम "str " की जगह कुछ भी हो सकता है , यहाँ सिर्फ समझने  के लिए है। 

रिटर्न वैल्यू - सफल होने पर , फंक्शन इस str  के पैरामीटर   को देता है। 

puts()
puts () फंक्शन स्टैण्डर्ड आउटपुट इकाई (मॉनिटर) पर स्ट्रिंग को लिखता है तथा आउटपुट में एक नयी पंक्ति के अक्षर को जोड़ता है। 
इसका सिंटेक्स निम्न है -
int puts (const char * str);
यहाँ स्टैण्डर्ड आउटपुट इकाई पर स्तर द्वारा बताये गए स्ट्रिंग को लिखता है तथा आउटपुट में एक नयी पंक्ति के अक्षर ("\n ") को समिल्लित करता है।  फंक्शन निर्धारित एड्रेस (str ) से कॉपी करना प्रारम्भ करता है जब तक यह  समाप्त करने वाले नल  अक्षर ('\0') पर नहीं पंहुच जाता है।  वह अंतिम नल  अक्षर स्टैण्डर्ड आउटपुट पर कॉपी नही होता है। 

पैरामीटर - 
                str  - यह  लिखा जाने वाला स्ट्रिंग है। 
रिटर्न वैल्यू - 
                सफल होने पर एक धनात्मक मान (1 ) प्रदान करता है 

प्रोग्राम -gets()  व  puts() फंक्शन के उपयोग को प्रदर्शित करने  लिए। 
#include
#include
void main()
{
 char str[100];
 printf("Enter a string");
 gets( str );
 puts( str );
 getch();
}
इस प्रोग्राम को compile  करने पर यह यूजर को कोई एक स्ट्रिंग एंटर करने के लिए एक मैसेज प्रदर्शित करेगा यूजर द्वारा स्ट्रिंग एंटर करने पर यहाँ प्रोग्राम वही स्ट्रिंग को डिस्प्ले पर प्रिंट कर देगा। 










No comments:

Post a Comment